नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नेता नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
* हमें दिल्ली को बचाना भी है, दिल्ली को आगे बढ़ाना भी है। दिल्ली को आगे ले जाना है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।
* यह सरकार दिल्ली की लोगों के 15 साल से छूटे सपनों को भी पूरा करेगी।
* मोदी ने लोगों को मकर संक्रांति और लोहड़ी की शुभकामनाएं भी दी।
* दिल्ली को एनारकी में नहीं लाया जा सकता। कभी ऐसा नेता देखा है जो कहे मैं अराजक हूं।
* मोदी पीठ में छुरा घोंपने वाला इन्सान नहीं है।
* यह अफवाह फैलाई गई कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तो रिटायरमेंट की उब्र 58 वर्ष की जाएगी।
* मैं आपसे कहना चाहता हूं कि सरकार ने न तो ऐसा सोचा है, न ही ऐसा करेगी।
* झूठ फैलाना उनकी राजनीति कर तरीका। आगे भी इस तरह के झूठ फैलाए जाएंगे। आपको भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।
* यही लोग हैं, जिन्होंने दिल्ली को एक साल पीछे कर दिया।
* मोदी ने कहा कि जिसको जो काम आता है, उसे वही काम देना चाहता है।
* जिनकी रास्ते रोकने, धरना देने, आंदोलन करने की मास्टरी है, तो उनकी वही काम दीजिए। हमारी मास्टरी अच्छी सरकार चलाने में है अत: हमें वह काम दीजिए।
* सही लोगों को सही काम देना दिल्ली की जनता जानती है।
* जो झूठ बोलते हैं, उन्हें जनता ही पराजित कर देती है।
* आप चाहते हैं कि हर गरीब का घर हो तो, आप मेरी मदद कीजिए। इस चुनाव में हमारा सहयोग कीजिए। यह बड़ा काम है। आपका सपना मेरा सपना बनेगा।
* दिल्ली हमारे देश की राजधानी है। दिल्ली में लोगों को फुटपाथ और झुग्गी झोपड़ियों में गुजारा करना पड़े, यह उचित है क्या? 2022 तक मैं हर गरीब और झुग्गीवासियों को अपना पक्का घर देना चाहता हूं।
* मेरा एक सपना है और उसे पूरा करने के लिए आपकी मदद चाहिए।
* भ्रष्टाचार की सफाई प्रधानमंत्री पद से होनी चाहिए। मोदी ने लोगों से पूछा कि मैं सात महीने से दिल्ली में रह रहा हूं, क्या किसी ने मुझ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है?
* मुझ पर भरोसा कीजिए, मैंने ऊपर से सफाई की शुरुआत की है और इसे नीचे तक करके रहूंगा।
* जिस तरह आप मोबाइल के लिए सर्विस प्रोवाइडर चुन सकते हैं, उसी तरह हम दिल्ली में बिजली की व्यवस्था करने जा रहे हैं कि आप जिस कंपनी से चाहें चुन सकते हैं।
* झूठे और भड़काऊ भाषणों से गरीबों का भला नहीं होता। इसके लिए योजनाएं होती हैं।
* दिल्ली को हम जनरेटर से मुक्ति दिला देंगे। हम दिल्ली में 24 घंटे बिजली देंगे और यह संभव है।
* लोग नारे तो बहुत देते हैं, करते कुछ नहीं है। राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए पहले लोग दो चार अमीरों को गाली देकर गरीबों को भड़काते थे।
* जन धन योजना में 7 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य था, लेकिन जनवरी तक करीब 11 करोड़ लोगों के खाते खुल गए।
* अमीरों के लिए कौन काम कर रहा और गरीबों के लिए कौन काम कर रहा है, यह प्रधानंमत्री जन धन योजना से स्पष्ट हो जाता है।
* पहले सरकारी बैंकों को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया गया।
* पहले गरीबी हटाने के नारे दिए गए, लेकिन हुआ कुछ नहीं। सिर्फ नारे देने से ही गरीबी नहीं हटती।
* वेंकैया नायडू ने दिल्ली की पानी की समस्या खत्म की।
* दिल्ली की गली गली से वाकिफ हैं वेंकैया नायडू।
* हम नई राजनीति लेकर आए, यह जातिवाद, संप्रदायवाद और प्रांतवाद से परे होकर सिर्फ विकासवाद पर केन्द्रित है और विकास घोषणाओं से नहीं होता। इसके लिए कड़ी मेहनत लगती है।
* देश की राजनीति में झूठे हथकंडे के सिवा कुछ नहीं बचा था।
* अब बदलाव का रथ दिल्ली पहुंच गया है।
* दिल्ली में 2002 से बहुत से फैसले फाइलों में बंद पड़े थे।
* वेंकैया नायडू की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि नायडू ने 17 योजनाओं पर फैसला लिया।
* वेंकैया नायडू ने हरियाणा और दिल्ली के पीने के पानी की चिंता की।
* जो देश का मूड है, वही दिल्ली का मूड है। अर्थात जो देश चाहता है, वही दिल्ली के लोग चाहते हैं।
* अब देश में विजय यात्रा चल पड़ी है।
* भाजपा ने झारखंड में गरीबों का विश्वास जीता। हरियाणा में परिवारवाद की राजनीति को तोड़ा। भाजपा ने जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक विजय हासिल, इसके लिए मैं वहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
* मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का दिल्ली में स्वागत किया।
* मोदी ने अमित शाह को भाजपा का सर्वाधिक सफल अध्यक्ष कहा।
* अब ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है।
* पाकिस्तान की फायरिंग पर शाह ने कहा कि शुरुआत वह करता है लेकिन खत्म भारत करता है।
* मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। मोदी सरकार विकास के एजेंडे से पिछे नहीं हटेगी।
* अमित शाह ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना में गांवों का विकास होगा।* भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सभा को संबोधित कर रहे हैं।
*भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भी सम्मान किया गया।
* हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने भी सभा को संबोधित किया।
*मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया गया।
* हरियाणा के मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया।
* वैकेंया नायडू सभा को संबोधित कर रहे हैं।
* प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे।
* भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रैली, वैंकेया नायडू और पीयूष गोयल रैली स्थल पर पहुंचे।
* केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित अन्य केंद्रीय मंत्री, दिल्ली के सभी सातों सांसद व अन्य भाजपा नेता भी मंच पर मौजूद।
*भाजपा शासित हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के मुख्यमंत्री भी संबोधित करेंगे।
* इन मुख्यमंत्रियों को शानदार जीत दिलाने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
* रामलीला मैदान तक लोगों को लाने के लिए करीब ढाई हजार बसों की व्यवस्था।
* 8 हजार बैटरी रिक्शा लोगों को लाने के लिए लगाए गए हैं।
* बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और विशेष सुरक्षा दस्तों की तैनात।
* भाजपा को प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद।
* मुस्लिम समुदाय के लगभग पांच से सात हजार लोग भी रैली में शामिल होंगे।
* मुस्लिम इलाकों से लोगों को रामलीला मैदान तक लाने के लिए करीब डेढ़ सौ बसों की व्यवस्था की गई है।