sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बहू ने डंडों से पीट-पीटकर ली सास की जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिंदी में नरवाना की खबरें
जींद , शुक्रवार, 2 सितम्बर 2016 (10:01 IST)
जींद। नरवाना शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक बहू ने अपनी 55 साल की सास को डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और फिर घर को ताला लगाकर फरार हो गई।
 
पुलिस के अनुसार हरी नगर की गली नं. 3 में खापड़ निवासी राजेन्द्र सिंह अपनी वृद्घा मां राजो, पत्नी शबनम व पांच साल के लड़के शिवम के साथ रहता था। बुधवार रात को सास-बहू में कुछ विवाद हुआ और बहू ने राजो देवी को डंडो से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में लाश को अंदर ही छोड़कर घर को ताला लगाया और मौके से फरार हो गई।
 
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने राजेन्द्र सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी शबनम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा आतंकी हमला...