Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Haryana Election : नवीन जिंदल की मां ने भरा नामांकन, हिसार सीट से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

हमें फॉलो करें Haryana Election : नवीन जिंदल की मां ने भरा नामांकन, हिसार सीट से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

हिसार (हरियाणा) , गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (22:32 IST)
Naveen Jindal's mother filed nomination as independent : कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने बृहस्पतिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हिसार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। सावित्री जिंदल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही थीं।
 
जाने-माने उद्योगपति दिवंगत ओपी जिंदल की पत्नी सावित्री (74) ने आज नामांकन की आखिरी तारीख पर पर्चा दाखिल किया। वह हरियाणा के मंत्री और हिसार से मौजूदा विधायक कमल गुप्ता के खिलाफ मैदान में उतरीं हैं। ‘फोर्ब्स इंडिया’ ने सावित्री जिंदल को इस साल देश की सबसे अमीर महिला बताया है, जिनकी कुल संपत्ति 29.1 अरब डॉलर है।
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद सावित्री जिंदल ने कहा, मैंने हिसार के विकास और बदलाव के लिए सेवा करने का संकल्प लिया है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और ओम प्रकाश जिंदल ने इस परिवार से मेरा रिश्ता जोड़ा था। उन्होंने कहा, जिंदल परिवार ने हमेशा हिसार की सेवा की है। मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनका भरोसा बनाए रखने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।
 
भाजपा द्वारा हिसार विधानसभा क्षेत्र से कमल गुप्ता को मैदान में उतारे जाने पर सावित्री जिंदल से पूछा था कि क्या सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ना बगावत नहीं होगी। इस पर, उन्होंने कहा था, ऐसा नहीं माना जाएगा। मैंने लोकसभा चुनाव में सिर्फ अपने बेटे (नवीन जिंदल) के लिए प्रचार किया था। मैंने (भाजपा की) कोई सदस्यता नहीं ली है।
सावित्री जिंदल दो बार हिसार सीट से विधायक चुनी गईं। उन्होंने 2005 में कांग्रेस विधायक के तौर पर पहली बार हरियाणा विधानसभा में हिसार का प्रतिनिधित्व किया था। 2009 में वह फिर से इसी सीट से चुनी गईं और 2013 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में मंत्री बनाई गईं। बेटे नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़ने के बाद इस साल मार्च में उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी थी। नवीन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra : मंत्री की बेटी शरद पवार की पार्टी में शामिल, पिता के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव