Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिद्धू की पत्नी ने दिया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Navjot Kaur Sidhu
चंडीगढ़ , शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (21:57 IST)
चंडीगढ़। पंजाब से भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने नवजोत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 
भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी छोड़ने और ‘आवाज-ए-पंजाब’ नाम का एक मोर्चा बना लेने के बाद उनकी पत्नी का इस्तीफा तय माना जा रहा था। इससे पहले, दिन में नवजोत कौर ने अपना एक पंक्ति का इस्तीफा यहां पंजाब भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष को भेजा था।  (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलवामा में आतंकी हमला, पुलिस से हथियार छीनकर भागे आतंकी