sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नौसेना की दो सुरक्षा नौकाएं आग लगने के बाद डूबीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Navy
, मंगलवार, 19 जुलाई 2016 (15:43 IST)
मुंबई। नौसेना की दो सुरक्षा नौकाएं आज आग लगने के कारण यहां नौसैन्य पोतगाह में डूब गईं। इन नौकाओं का इस्तेमाल समुद्र में मुंबई के जलक्षेत्र की गश्त के लिए किया जाता था। आग इनमें से एक नौका में लगी थी जिसके चलते यह हादसा हुआ ।
नौसेना के सूत्रों ने बताया कि इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है और बंदरगाह पर नौसेना की अन्य संपत्ति को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि आज सुबह इनमें से एक सुरक्षा नौका में आग लग गई थी। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश के दौरान दो अन्य नौकाओं को नुकसान पहुंचा, इनमें पानी भर गया और ये नौसैन्य बंदरगाह क्षेत्र में उथले पानी में डूब गईं। नौकाओं को निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि छोटे आकार की ये नौकाएं त्वरित सहायता नौका हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गवाह की हत्या, आसाराम का निकट सहयोगी गिरफ्तार