khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नौसेना का ड्रोन गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त

Advertiesment
Navy
मुंबई। भारतीय नौसेना का रिमोट से संचालित होने वाला विमान (आरपीए) गुरुवार को गुजरात में अपने हवाईअड्डे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह ड्रोन गुजरात में पोरबंदर से उड़ाया जा रहा था।
 
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन उड़ान भरने के तुरंत बाद ही सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है। प्राथमिक जानकारी में आरपीए का इंजन फेल होने के संकेत मिले हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

थाईलैंड में बस हादसे में 18 लोगों की मौत