Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नौसैनिक को भारी पड़ी लिंग परिवर्तन सर्जरी, मिली यह सजा...

हमें फॉलो करें नौसैनिक को भारी पड़ी लिंग परिवर्तन सर्जरी, मिली यह सजा...
नई दिल्ली , मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (09:46 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने पिछले वर्ष लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने वाले एक नाविक को सेवा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया है। नौसैनिक नाविक मनीष गिरि ने मुम्बई में अगस्त में उस दौरान यह सर्जरी कराई थी जब वह छुट्टी पर था।
 
नौसेना ने एक बयान में कहा, 'भारतीय नौसेना ने एक नौसैनिक नाविक मनीष गिरि को हटा दिया है। नौसेना नियमन के तहत 'सेवा की अब जरूरत नहीं' के प्रावधान के तहत यह कार्रवाई की गई।
 
बयान में कहा गया कि नाविक ने छुट्टी पर रहने के दौरान यह सर्जरी कराई और उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। गिरि विशाखापत्तनम में एक नौसेना केन्द्र पर तैनात थे।
 
नौसेना ने कहा, 'उसने भारतीय नौसेना में एक नाविक के रूप में अपनी नौकरी के लिए भर्ती नियमों और पात्रता मापदंड का उल्लंघन किया है।'
 
बयान में कहा गया कि मौजूदा सेवा शर्तें और नियम उसे परिवर्तित लिंग स्थिति के साथ नौकरी को जारी रखने की अनुमति नहीं देते हैं। (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मधु वल्ली ने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब