Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

NCP नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान का निधन, सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती थे

Advertiesment
हमें फॉलो करें NCP नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान का निधन, सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती थे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई। , रविवार, 3 नवंबर 2024 (20:19 IST)
nawab maliks son in law sameer khan passes away : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान की रविवार को मृत्यु हो गई। समीर खान सितंबर में एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। मलिक 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई की मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट से राकांपा उम्मीदवार हैं।
 
समीर खान का एक्सीडेंट उनकी खुद की कार से ही हुआ था। उनके अपने ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की बजाय उन्हें कुचल दिया था। इस हादसे में उन्हें बेहद गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि, हादसा अस्पताल में ही हुआ था। इस वजह से उन्हें तुरंत आईसीयू ले जाया गया। इसी वजह से वह भीषण हादसे का शिकार होने के बावजूद अब तक जिंदगी के लिए लड़ सके।
मलिक ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘‘चूंकि हम इसका शोक मना रहे हैं, इसलिए अगले दो दिनों के लिए मेरे सभी कार्यक्रम स्थगित हैं। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।’’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गृहमंत्री अमित शाह बोले- मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का हो जाएगा सफाया