khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गया में नक्सलियों ने ठेकेदार को मार डाला

Advertiesment
gaya
गया। बिहार में अति उग्रवाद प्रभावित गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के डीहा गांव में सोमवार तड़के प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि संवेदक रामधारसिंह जिले के गुरारू में बिजली सब स्टेशन का निर्माण कार्य करा रहे थे।  माओवादियों ने कुछ समय पूर्व संवेदक से लेवी की मांगी थी और नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। 
 
सूत्रों ने बताया कि मृतक संवेदक गया के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक ही परिवार के तीन लोग सोते हुए जल गए