Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में बढ़े नए Corona केस, 285 लोग हुए संक्रमित, 4 लोगों ने गंवाई जान

हमें फॉलो करें मुंबई में बढ़े नए Corona केस, 285 लोग हुए संक्रमित, 4 लोगों ने गंवाई जान
, शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (21:04 IST)
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 285 नए मामले सामने आए और 4 मरीजों की मौत हो गई। शहर में अब तक 7 लाख 38 हजार 807 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 15 हजार 979 की जान चली गई। 
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में नए मामलों में थोड़ा इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को 279 नये मामले सामने आए थे तथा 7 मरीजों की मौत हो गई थी। 
 
महानगर में लगातार 5वें दिन नए मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा 300 के नीचे रहा। यहां इस महीने प्रति दिन इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 5  के नीचे चली गई है। 
webdunia
अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से महानगर में 37 हजार 52 नमूनों की जांच की गई और अब तक यहां 85 लाख 80 हजार 84 जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 261 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही यहां अब तक 7,17,452 कोविड-19 रोगी ठीक हो चुके हैं।
 
शहर में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97 फीसद है, जबकि फिलहाल 2,946 मरीज उपचाररत हैं। संक्रमण दर के दोगुना होने का औसत समय अब बढ़कर 1853 दिन हो गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर आज हुआ 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन शहर