Publish Date: Mon, 22 Mar 2021 (19:28 IST)
Updated Date: Mon, 22 Mar 2021 (19:31 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की कि मंत्रिमंडल ने मद्यपान की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करते हुए नई आबकारी नीति को सोमवार को मंजूरी दे दी। नई नीति के अनुसार, दिल्ली में शराब की नई दुकानें नहीं खोली जाएंगी और सरकार कोई शराब दुकान नहीं चलाएगी।
सिसोदिया ने कहा, मंत्रिसमूह की सिफारिश के आधार पर आज मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी। यह तय किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी में शराब की कोई नई दुकान नहीं खोली जाएगी और सरकार शराब की कोई दुकान नहीं चलाएगी।
दिल्ली में शराब की 60 फीसदी दुकानें सरकार द्वारा चलाई जाती हैं।उन्होंने कहा, सरकार शराब की दुकानों का समान वितरण सुनिश्चित करेगी ताकि शराब माफिया को इस धंधे से उखाड़ फेंका जाए। आबकारी विभाग में सुधार के बाद राजस्व में 20 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है।(भाषा)