Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विधानसभा में नई परंपरा : सत्र के दौरान जिस सदस्य का पड़ेगा जन्मदिन, उन्हें मिलेगी बधाई

हमें फॉलो करें विधानसभा में नई परंपरा : सत्र के दौरान जिस सदस्य का पड़ेगा जन्मदिन, उन्हें मिलेगी बधाई
, शुक्रवार, 27 मई 2022 (18:43 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार से सदन में एक नई परंपरा की शुरुआत की, इसके तहत अगर सत्र के दौरान किसी सदस्य का जन्मदिन होगा तो उसे सदन की ओर से बधाई दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को प्रश्न काल के बाद सदन को संबोधित करते हुए कहा कि एक नई परंपरा की शुरुआत कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह विचार किया कि अगर किसी विधानसभा सदस्य का सत्र के दौरान जन्मदिन हो तो उन्हें हम लोग बधाई देंगे।

महाना ने बताया कि आज राम नरेश अग्निहोत्री का जन्मदिन है। उन्होंने अग्निहोत्री के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और बताया कि राम नरेश अग्निहोत्री का जन्म 27 मई 1957 को मैनपुरी में हुआ था। अग्निहोत्री की राजनीतिक यात्रा की भी उन्होंने चर्चा की।

अग्निहोत्री मैनपुरी जिले के भोगांव विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर चुने गए हैं। वह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की पिछली सरकार में आबकारी मंत्री थे।

इसके बाद सदस्यों ने अग्निहोत्री को बधाई दी। अपने संबोधन में अग्निहोत्री ने कहा कि अध्यक्ष जी, आपने अनूठी परंपरा सदन में स्थापित की है, इसके लिए सभी सदस्य विधानसभा अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन करें। उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि इस नई परंपरा की शुरुआत मेरे से हुई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात बना 'गेटवे ऑफ ड्रग्स', क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री? - कांग्रेस