Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पसंद नहीं था पति, कुल्हाड़ी से काट दिया...(वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Newly married

कीर्ति राजेश चौरसिया

, गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (17:33 IST)
एक नवविवाहिता ने अपने पति पर इसलिए कुल्हाड़ी चला दी क्योंकि वह उसे नापसंद था। दरअसल, यह महिला किसी और से प्यार करती थी, जबकि उसके घरवालों ने उसकी शादी महादेव नामक व्यक्ति से कर दी। 
 
मामला उत्तरप्रदेश के चित्रकूट की मऊ तहसील के बरवार गांव का है, जहां नीरज नामक एक महिला ने अपने ही पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिस समय महिला ने हमला किया, प‍ति महादेव सो रहा था। गर्दन में कुल्हाड़ी लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
महिला नीरज की शादी अप्रैल 2016 में महादेव के साथ हुई थी, जिसे लड़की पसंद नहीं करती थी। नीरज की मानें तो वह अपने ही गांव के एक लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। बाबजूद इसके घरवालों ने उसकी जबरन महादेव से शादी करवा दी। शादी के बाद वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी, लेकिन घर वालों ने जबरन उसे ससुराल भेज दिया। ससुराल में महादेव उससे रोज जबरदस्ती करता था, जो कि उसे पसंद नहीं था।
 
एक रोज जब मना करने के बाबजूद जबरन संबंध बनाए गए तो यह उसे नागवार गुजरा और उसने गुस्से में आकर उसी रात घर में रखी कुल्हाड़ी से पति पर सोते समय हमला कर दिया। 
 
नीरज के मुताबिक मुझे रोजाना हवस का शिकार बनाया जाता था, जो कि मुझे बर्दाश्त नहीं था। अत: मैंने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। उसका कहना है कि वह आज अपने प्रेमी से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए साइबर सुरक्षा बढ़ाएगा चीन