Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Antilia Case: एनआईए ने मुंबई पुलिस के एक और कर्मी को किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें Antilia Case: एनआईए ने मुंबई पुलिस के एक और कर्मी को किया गिरफ्तार
, शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (12:17 IST)
मुंबई। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में एनआईए ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया।

 
एक अधिकारी ने इस बारे में बताते कहा कि अंबानी की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने और मनसुख हिरन की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने माने को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्तता का पता चलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि माने को दिन में अदालत में पेश किया जाएगा।
 
केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इन दोनों मामलों के संबंध में मुंबई पुलिस के 2 अधिकारियों- सचिव वाझे और रियाज काजी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus Live Updates : महाराष्ट्र में एक बार फिर गहराया वैक्सीन संकट, मुबंई के 54 वैक्सीन केंद्र बंद