Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इतिहासकार निनाद बेदेकर का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ninad Bedekar
पुणे , रविवार, 10 मई 2015 (23:22 IST)
पुणे। मराठा साम्राज्य के जाने-माने इतिहासकार निनाद बेडेकर की लंबी बीमारी के बाद आज शहर के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह 65 साल के थे।
 
बेदेकर ने मराठा शासक शिवाजी के शासन पर शोध किया था। वह मराठा इतिहास के विषय पर अपने वैज्ञानिक और विद्वतापूर्ण नजरिए के लिए जाने-जाते थे क्योंकि उन्होंने अरबी और उस अवधि के दौरान प्रचलित ‘मोदी’ लिपि का अध्ययन किया था ताकि अभिलेखागार से प्रामाणिक दस्तावेज हासिल कर उसका विश्लेषण कर सकें।
 
उन्होंने महाराष्ट्र में एक सौ किलों को जाकर देखा था ताकि वैज्ञानिक और स्थलाकृति की दृष्टि से अपने लेखन का समर्थन कर सकें। इसको लेकर उन्होंने इतिहासकारों की तारीफ बटोरी थी।
 
जाने-माने इतिहास लेखक और ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित बाबासाहेब पुरंदरे ने बेदेकर के काम के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका ऐतिहासिक शोध के प्रति नजरिया और इसे प्रमाणित करने के लिए किलों की यात्रा करना ‘असाधारण’ था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi