Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

निर्भया के नाबालिग रेपिस्ट के आतंकियों से संबंध

Advertiesment
हमें फॉलो करें Nirbhaya rapist
नई दिल्ली , बुधवार, 29 जून 2016 (12:38 IST)
नई दिल्ली। ऐसी खबरें आ रही हैं कि दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया कांड का नाबालिग और क्रूरतम अपराधी आतंकियों के संपर्क में हो सकता है। आईबी ने इस तरह का अलर्ट भी जारी किया है।
 
आईबी ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा है कि उसकी हर हरकत पर पैनी और करीबी नजर रखी जाए। बताया जाता है कि यह व्यक्ति यूपी के बदायूं में रह रहा है। 
 
बलात्कार कांड के बाद यह दोषी तीन साल तक सुधार गृह में रहा था। जानकारी के मुताबिक वहां वह एक कश्मीरी लड़के के साथ रहा था, जो कि 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट में हुए विस्फोट मामले में आरोपी है। उस समय दोनों एक ही कमरे में रहते थे। ऐसे माना जा रहा है कि तभी से उसका झुकाव आतंकवाद की तरफ हुआ। 
 
रिहाई का हुआ था काफी विरोध : निर्भयाकांड के इस अपराधी का रिहाई के समय देशभर में विरोध में हुआ था। क्योंकि इसे सबसे क्रूर अपराधी माना गया था, लेकिन कानूनी बाध्यताओं के चलते इसे तब रिहा कर दिया गया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्हाट्स ऐप पर नहीं लगेगा प्रतिबंध