Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जियो वंडरलैंड में नीता अंबानी ने 4000 बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

हमें फॉलो करें जियो वंडरलैंड में नीता अंबानी ने 4000 बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस
, बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (21:23 IST)
मुंबई। जियो वंडरलैंड में भारत के सबसे लंबे क्रिसमस ट्री के पास 4000 बच्चों के साथ नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने क्रिसमस का त्योहार मनाया। इस क्रिसमस ट्री को रिलायंस फाउंडेशन ने तैयार किया था। 
 
100 फीट ऊंचे इस क्रिसमस ट्री की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसे उस फाइबर से तैयार किया गया है जिसे रिलायंस ने प्लास्टिक बॉटल को रिसाइकल करके बनाया था।
webdunia
दरअसल, रिलायंस के तमाम कर्मचारियों को बोला गया था कि पर्यावरण को बचाने के लिये वो प्लास्टिक की बेकार बॉटल इकट्ठा करें और उसे जमा करें। इन प्लास्टिक बॉटल्स को रिलायंस फाउंडेशन ने रिसाइकल किया और फिर उसी से यह क्रिसमस ट्री तैयार किया गया।

webdunia
क्रि

 
मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से जियो गार्डेन में एक वंडर लैंड बनाया गया था। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए तमाम तरह की तैयारियां की गई थी। मुंबई और उसके आस पास के करीब 4000 हजार गरीब बच्चों को इस वंडर लैंड में मनोरंजन के लिया बुलाया गया था। ताकि वो क्रिसमस डे पर सांता के साथ भरपूर मनोरंजन का लुत्फ उठा सकें।

इस अवसर पर नीता अंबानी ने कहा कि यह आनंद और देने का मौसम है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि खुशियां पहले बच्चों के साथ शेयर की जानी चाहिए। हर बच्चे को खेलने का अधिकार होना चाहिए। रिलायंस फाउंडेशन इन 4000 बच्चों को सबसे पहले नए जियोवंडरलैंड में  अनुभव लेने का मौका देने के लिए खुशी महसूस करता है। इस अवसर पर नीता अंबानी और सांता ने बच्चों को विशेष गिफ्ट भी दिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उद्धव ने कहा- पवार ने सिखाया कैसे बनाई जाती है सरकार, पीएम मोदी पर किया कटाक्ष...