Publish Date: Mon, 31 Jul 2017 (15:16 IST)
Updated Date: Mon, 31 Jul 2017 (15:17 IST)
पटना। बिहार की सत्ता से बाहर हुए राष्ट्रीय जनता दल ने मख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। लालू यादव की पार्टी ने 26 साल पुराने मामले में उठाते हुए नीतीश पर हत्या का आरोप लगाया है।
राजद ने कहा कि नीतीश पर हत्या का आरोप है। अत: वह संवैधानिक पद पर बने नहीं रह सकते हैं। पार्टी 26 साल पुराना सीताराम हत्याकांड उठाया है। इस संबंध में गवाही का एक वीडियो भी जारी किया गया। पार्टी ने कहा है कि नीतीश को कुर्सी पर बने रहने का हक नहीं है।
हालांकि राजद जिस बड़े खुलासे का दावा कर ही है, उसमें कुछ भी नया नहीं है। स्वयं पार्टी मुखिया लालू यादव नीतीश पर यह आरोप पहले ही लगा चुके हैं।
webdunia
Publish Date: Mon, 31 Jul 2017 (15:16 IST)
Updated Date: Mon, 31 Jul 2017 (15:17 IST)