Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मतदान से पहले स्टिंग में फंसे मंत्री, नीतीश ने लिया इस्तीफा

Advertiesment
Nitish Kumar
पटना। नीतीश कुमार सरकार में मंत्री अवधेश कुशवाहा को उस समय पद से इस्तीफा देना पड़ा जब बिहार में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले उनका रिश्वत लेते हुए वीडियो वाइरल हो गया।
 
नगर विकास, निबंधन एवं उत्पाद मंत्री कुशवाहा के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रुपए लिए जाने से क्षुब्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया। इसके तुरंत बाद कुशवाहा ने फैक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया। 
 
स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कुशवाहा मुंबई की एक पार्टी से चार लाख रुपए कैश लेते हुए  दिखाए गए थे। यह राशि इस बात को लेकर दी गई कि जब फिर से उनकी सरकार बनी  तो वे मुंबई के उस कारोबारी को उसके धंधे में मदद करेंगे। 
 
वीडियो की शुरुआत में नीतीश कुमार की तारीफ दिखाई गई  है और जेडीयू का नारा 'बिहार में बहार हो-एक बार फिर नीतीश कुमार हो' भी है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।

कुशवाहा पिपरा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर चुनाव लड़  रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi