Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीतीश विधायक दल के नेता चुने गए, आज लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

हमें फॉलो करें नीतीश विधायक दल के नेता चुने गए, आज लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ
, गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (01:20 IST)
पटना। बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बीच बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के तीन घंटे के अंदर ही भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा कर दी और उसके एक घंटे के बाद ही मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नीतीश को विधिवत नेता चुन लिया गया। 

 132 विधायकों की सूची सौंपी :   सुशील कुमार मोदी ने बताया कि राज्यपाल को 132 विधायकों की सूची सौंप दी गई है। इस सूची के बाद ही राज्यपाल ने नीतीश को सरकार बनाने का न्योता दिया है। 

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे : राजभवन से जारी बयान के अनुसार नीतीश कुमार को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। पहले यह समारोह शाम 5 बजे होना था। शपथ समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। देर रात यह भी खबर मिली है कि राज्यपाल ने आरजेडी के तेजस्वी यादव को सुबह 11 बजे मिलने का वक्त दिया है। 

तेजस्वी यादव का राजभवन के आगे धरना : आधी रात को तेजस्वी यादव ने ट्‍वीट करके कहा कि वे मार्च निकालकर राजभवन के सामने धरने पर बैठने जा रहे हैं। तेजस्वी का कहना था कि 'मिस्टर क्लीन' को इतनी जल्दी क्यों है? क्योंकि पहले शपथ ग्रहण समारोह 5 बजे होने वाला था, जिसे नाटकीय रूप से बदलकर सुबह 10 बजे का कर दिया गया। उन्होंने लिखा कि यदि रात में राज्यपाल ने उन्हें मिलने का वक्त नहीं दिया तो वे धरने पर बैठने जा रहे हैं। बिहार की राजनीति में हर पल घटनाक्रम बदलता जा रहा है...  
     
नीतीश को भाजपा के समर्थन देने की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के आवास पर जदयू, भाजपा, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में कुमार की पार्टी फिर से राजग में शामिल हो गई और उसके बाद नीतीश को सर्वसम्मति से राजग विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 
 
रात का ताजा अपडेट : नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग और भाजपा के तमाम विधायक देर रात राजभवन में राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया।  जेडीयू और भाजपा के साथ सहयोगी दल के 122 से ज्यादा विधायकों का आंकड़े के साथ नीतीश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने में कोई दिक्कत नहीं है।

नीतीश ने अपने घटक दलों की 130 विधायकों चिठ्ठी राज्यपाल को सौंपी।  भाजपा और जेडीयू की राज्यपाल के साथ 1 घंटे से ज्यादा समय तक बैठक चली और तय हुआ कि नीतीश सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
तेजस्वी यादव ने भी राज्यपाल से समय मांगा : इसी बीच रात को राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने भी राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मिलने का समय मांगा है। तेजस्वी का कहना है कि बिहार में वे सिंगल लार्जेस्ट पार्टी है और उसके पास 80 विधायक है। राज्यपाल राजद को सरकार बनाने का न्योता दे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि राजद सरकार बनाने के लिए बहुमत के 122 के जादुई आंकड़े को कैसे छूएंगे। 
       
नई सरकार में भाजपा और उसके सहयोगी दल भी शामिल : इससे पूर्व विधायक दल की बैठक में जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा रही नई सरकार में भाजपा और उसके सहयोगी दल भी शामिल होंगे। 10 साल के बाद भाजपा बिहार में सत्ता में लौटने जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि सुशील कुमार मोदी को दोबारा उप मुख्यमंत्री की कमान सौंपी जा सकती है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश ने अंतरात्मा की आवाज पर दिया इस्तीफा