Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में ताड़ी पर भी लगेगा प्रतिबंध- नीतीश

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिहार में ताड़ी पर भी लगेगा प्रतिबंध- नीतीश
मुजफ्फरपुर , शनिवार, 28 मई 2016 (21:16 IST)
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद ताड़ी पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है।
 
नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बार हम बिहार को ताड़ी से भी मुक्त कर देंगे। नीरा का उत्पादन समूह बनेगा। अभी एक ताड़ से जितनी आमदनी होती है उससे पांच गुना ज्यादा आमदनी होगी। जीविका की दीदियों को इस उत्पाद से जोड़ा जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों की जीविका ताड़ी के व्यवसाय से है,उनकी आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताड़ के पेड़ से निकला हुआ सूर्योदय के पहले का रस नीरा कहलाता है।
 
उन्होंने कहा कि नीरा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। नीरा का उत्पादन तमिलनाडु में 25 वर्षों से किया जा रहा है। ताड़ के पत्तों से चटाई बनती है,ताड़ के फल से तरह-तरह के उत्पाद बनता है। विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है, जो इस विषय पर कार्य कर रही है कि इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी कैसे बढ़ाई जाए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेटी परिवार की अमूल्य संपदा- अमिताभ बच्चन