Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेजस्वी को हटाने के लिए अड़े नीतीश, सोनिया ने मनाया

हमें फॉलो करें तेजस्वी को हटाने के लिए अड़े नीतीश, सोनिया ने मनाया
नई दिल्ली , शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (15:41 IST)
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार की भ्रष्टचार विरोधी छवि बनाए रखने के लिए राजद नेता तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल से बाहर करने के पक्ष में हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार में जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल के बीच चल रही तनातनी से महागठबंधन को टूटने से बचाने की पहल करते हुए नीतीश कुमार और राजद नेता लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात की।
 
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने फोन पर दोनों नेताओं से मतभेद दूर करने के लिए बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया है।
 
उन्होंने कुछ दिन पहले नीतीश कुमार से उस समय भी बात की थी जब जद यू ने उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को समर्थन दिया था। जद यू ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार राजनाथ कोविंद का समर्थन नहीं किया था। 
 
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने महागठबंधन और विपक्ष की एकता बनाए रखने और संसद में सरकार के खिलाफ एकजुट रहने की अपील की।
 
ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश अपनी सरकार की भ्रष्टचार विरोधी छवि बनाए रखने के लिए राजद नेता तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल से बाहर करने के पक्ष में हैं जिन पर बेनामी संपत्ति के आरोप लगे हैं। इससे महागठबंधन टूटने की आशंका बढ़ गई है। दोनों दलों के नेता परस्पर लगातार तीखे हमले कर रहे हैं।
 
गुरुवार को राजद के एक विधायक ने सरकार से समर्थन वापस लेने की यह कहते हुए धमकी दी कि जदयू को नहीं भूलना चाहिए कि राजद के 80 विधायकों की मदद से उसकी सरकार चल रही है।
 
जद यू प्रवक्ता ने इसका करार जवाब दिया और कहा कि सत्ता उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है। पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ है और इसके लिए पांच मिनट में ही सरकार छोड़ सकती है। (वार्ता) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नई दिल्ली स्टेशन पर करोड़ों रुपए का सोना जब्त