Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोएडा में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत

Advertiesment
Noida
नोएडा। नोएडा में सेक्टर 21 का जलवायु विहार में मंगलवार को एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। राहत और बचाव कार्य जारी है।
 
हादसे के बाद पहुंचे नोएडा डीएम सुहास एलवाय ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने जल वायु विहार के पास जल निकासी मरम्मत कार्य का ठेका सेक्टर 21 में दिया था। हमें बताया गया है कि जब मजदूर ईंटें निकाल रहे थे, दीवार गिर गई। उन्होंने हादसे में 4 लोगों के मारे जाने की पुष्‍टि की।
 
नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। मलबे में दबे सभी 9 लोगों को निकाल लिया गया हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 672 अंक चढ़ा