Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

35 लाख के नए नोट और ढाई किलोग्राम सोना जब्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें 35 लाख के नए नोट और ढाई किलोग्राम सोना जब्त
, रविवार, 25 दिसंबर 2016 (20:17 IST)
मुंबई। शहर के पनवेल इलाके में छह लोगों के पास से 2,000 रुपए के नए नोटों में 35 लाख रुपए से अधिक की नकदी और ढाई किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर नवी मुंबई पुलिस ने कल रात पनवेल में आदेश सर्कल से इन छह लोगों को पकड़ा।
 
उन्होंने कहा कि छह लोगों को ले जा रहे वाहन को रोका गया। जांच के दौरान देवराम सोलंकी और कुमारम चौधरी के पास से 35 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद की गई। 
 
अन्य चार लोग नानाजी मटकरे, रघुनाथ मोहिते, संतोष पवार और सूर्यकांत कांडे ढाई किलोग्राम सोने के बिस्कुट ले जा रहे थे। आगे की जांच के लिए इन सभी को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होशंगाबाद में कैशलेस होगा आरटीओ