Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब वाया एलओसी भेजी पाकिस्तान ने 31 किलो हेरोइन

हमें फॉलो करें अब वाया एलओसी भेजी पाकिस्तान ने 31 किलो हेरोइन
webdunia

सुरेश एस डुग्गर

, शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (12:19 IST)
जम्मू। पाकिस्तान ने अब एनओसी के पार से नशे की खेप भेजी है। पुंछ जिले से लगने वाली एलओसी से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। नशे का सारा सामान उस पार से भेजा गया है। इसके साथ पूरे इलाके में बड़ा सर्च अभियान चल रहा है।

 
सेना के अधिकारी ने बताया कि एलओसी से नशीले पदार्थों तस्करी का इनपुट मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस बीच एलओसी से लगे इलाके में 31 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

webdunia
 
सेना की वाइट नाइट बटालियन व जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों का संयुक्त दल एक सूचना के आधार पर पुंछ में एलओसी से सटे इलाके में पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। करीब 2 दिन तक लगातार चले इस तलाशी अभियान के दौरान जवानों को सीमा के नजदीक एक बोरी मिली। जवानों को संदेह हुआ और जब उन्होंने बड़ी कुशलता के साथ बोरी को खोला तो उसमें छोटे-छोटे पैकेट पड़े हुए थे। जांच करने पर पता चला कि वह हेरोइन है। उसका कुल वजन 31 किलोग्राम था।
 
सैन्य सूत्रों का कहना है कि हेरोइन की यह खेप सीमा पार से इस ओर भेजी गई है। आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने इसे इस ओर भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया होगा। फिलहाल सेना आसपास के इलाकों में जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस खेप को जिन लोगों ने हासिल करना था, वे आसपास ही रहते हैं। उन्होंने नशा तस्करों को पकड़ने के लिए अपने सूत्रों को सक्रिय कर दिए हैं। दरअसल बर्फबारी के बाद एलओसी पर घुसपैठ व नशा तस्करों के मामले बढ़ जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी बोले- धार्मिक स्थलों के विकास से मिलेगी अर्थव्यवस्था को गति