Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 साल पहले शिल्पा शेट्टी के गालों पर हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने लिया था चुंबन, अब आया बड़ा फैसला

हमें फॉलो करें 15 साल पहले शिल्पा शेट्टी के गालों पर हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने लिया था चुंबन, अब आया बड़ा फैसला
, मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (20:13 IST)
मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के 2007 के चुम्बन विवाद में कहा है कि सड़क पर या सार्वजनिक परिवहन में छेड़खानी की शिकार हो रही किसी महिला को ऐसी घटनाओं में उसकी संलिप्तता नहीं कहा जा सकता और कार्रवाई करने में विफल रहने पर उसके खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।
 
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एससी जाधव ने बॉलीवुड अभिनेता शेट्टी को मामले में आरोपमुक्त करने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए पिछले सप्ताह कहा था कि वर्तमान मामले में, प्रतिवादी (शेट्टी) ने अपनी ओर से कोई चुम्बन नहीं किया था, बल्कि उनका चुम्बन लिया गया था। अदालत ने कहा कि शिल्पा की ओर से अश्लीलता के प्रमाण नहीं हैं। विस्तृत आदेश की प्रति मंगलवार को उपलब्ध कराई गई।
 
वर्ष 2007 में गेरे ने शेट्टी के गालों पर उस वक्त चूम लिया था जब वे राजस्थान में एक एड्स जागरूकता कार्यक्रम के लिए एक मंच पर आए थे।
 
अभियोजन पक्ष ने कहा था कि आरोपी (शेट्टी) के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 के तहत अश्लीलता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत थे। इसके साथ ही अभियोजन पक्ष ने मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द करने की प्रार्थना की थी।
 
हालांकि शिल्पा शेट्टी की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत पाटिल ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि निचली अदालत का आदेश ‘उचित और वैध’ था। Edited By : Sudhir Sharma


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय कारकों से सोना हुआ 280 रुपए मजबूत, चांदी में भी आया 470 रुपए का उछाल