Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंध्रप्रदेश से अमरनाथ गए तीर्थयात्रियों में से 1 की मौत और 1 लापता, बाकी सुरक्षित

हमें फॉलो करें Amarnath
, सोमवार, 11 जुलाई 2022 (18:11 IST)
अमरावती। अमरनाथ में 4 दिन पहले बादल फटने की त्रासदी में आंध्रप्रदेश के 1 तीर्थयात्री की मौत की पुष्टि हो गई है और 1 अन्य अभी भी लापता है। इससे पहले राज्य सरकार ने बताया था कि लगभग 39 तीर्थयात्रियों का पता लगाया लिया गया है जिनके बाढ़ में लापता होने की सूचना मिली थी। सरकार ने कहा था कि ये सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।
 
नई दिल्ली में आंध्रप्रदेश भवन के अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर हिमांशु कौशिक खोज और बचाव कार्यों के समन्वय के लिए श्रीनगर में हैं। उन्होंने बताया कि राजामहेंद्रवरम की गुनिसेट्टी सुधा का शव सोमवार को मिला और उनके पति ने मृतक पत्नी की पहचान कर ली है। उन्होंने कहा कि शव को राजामहेंद्रवरम भेजने के प्रयास जारी हैं।
 
कौशिक ने बताया कि राजामहेंद्रवरम की एक अन्य महिला कोथा पार्वती का अभी भी पता नहीं चला है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों से लापता नेल्लोर के 11 तीर्थयात्रियों के समूह का आखिरकार पता लगा लिया गया।
 
कौशिक ने कहा कि वे सभी सुरक्षित हैं। यहां तक ​​कि आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों के अन्य समूह भी सुरक्षित हैं। वे अब विभिन्न स्थानों पर हैं। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ में जहां कुछ तीर्थयात्रियों ने यात्रा को जारी रखने का फैसला किया, वहीं कुछ लोगों ने अपने गृहनगर लौटना शुरू कर दिया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mivi DuoPods A350 TWS Earbuds लॉन्च, 1299 रुपए में देंगे 50 घंटे तक साथ, जानें खूबियां