Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरल : महिलाओं की सुरक्षा वाली 'हेल्‍पलाइन' पर आईं 2 लाख से अधिक कॉल, 90 हजार लोगों को मिली मदद

Advertiesment
हमें फॉलो करें केरल : महिलाओं की सुरक्षा वाली 'हेल्‍पलाइन' पर आईं 2 लाख से अधिक कॉल, 90 हजार लोगों को मिली मदद
, शनिवार, 7 अगस्त 2021 (17:39 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं की मदद के वास्ते शुरू की गई हेल्पलाइन सुविधा 'मित्र 181' पर अब तक 2 लाख से अधिक कॉल आई हैं। उन्होंने लोगों से संकट में होने पर इस सेवा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की।

विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि आपातकालीन हेल्पलाइन पर प्राप्त कुल कॉलों में से 90000 कॉल करने वाले लोगों को मदद प्रदान की गई। महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए 'मित्र 181' परियोजना की शुरुआत 2017 में की गई थी।

केरल राज्य महिला विकास निगम इस आपात हेल्पलाइन नंबर को 24 घंटे चला रहा है। यह निगम महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में काम करता है।
ALSO READ: Income tax : आयकरदाताओं के लिए सरकार ने जारी की नई सुविधा
इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में सभी कर्मचारी महिलाएं हैं और उनके पास कानून एवं सामाजिक कार्य जैसी पेशेवर योग्यता है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्हाइट हाउस को क्यों माना जाता है भुतहा?