Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद

हमें फॉलो करें पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद
, मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (00:00 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह गोलीबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गया तथा एक बालिका की मौत हो गई और पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की।
               
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि पुंछ और राजौरी जिलों में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए।
               
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले के भीम्बर गली सेक्टर में सुबह साढ़े सात बजे से किसी उकसावे के बिना अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना ने भी प्रभावी जवाबी कार्रवाई की।         
              
एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के दौरान एक बंकर पर मोर्टार हमले में नायक मुदस्सर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में एमआई रूम में लाया, जहां उसकी मौत हो गई।
                
नायक मुदस्सर पुलवामा जिले के त्राल तहसील के दुचो गांव का रहने वाला है। उनके परिवार में पत्नी शाहीना मुदस्सर तथा दो बच्चे हैं। 
             
पुलिस ने कहा कि राजौरी जिले में नैका इलाके में नियंत्रण रेखा पर इसी तरह की एक अन्य घटना में एक महिला शाह बी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
       
पुंछ के बालाकोट सेक्टर में बेहरूती मोहल्ला निवासी सईदा कौसर (5) की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि राजौरी के उपायुक्त ने नियंत्रण रेखा के पास के जिले में सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म