Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुंछ में पाक गोलीबारी का सेना ने दिया करारा जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें Poonch sector
जम्मू , सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (15:30 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उधमपुर दौरे के एक दिन बाद सोमवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम भारतीय चौकियों को अपना निशाना बनाया।
 
रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुबह साढ़े नौ बजे अग्रिम भारतीय चौकियों को अपना निशाना बनाते हुए छोटे हथियारों और मोर्टारों से गोलीबारी की।
 
उन्होंने बताया कि भारतीय सैन्य चौकियों पर तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी अभी चल रही है। हालांकि अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑनलाइन वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार