Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोवा में महिला से नाइजीरियाई नागरिक ने किया बलात्कार

हमें फॉलो करें गोवा में महिला से नाइजीरियाई नागरिक ने किया बलात्कार
पणजी , सोमवार, 30 मई 2016 (12:02 IST)
पणजी। उत्तरी गोवा जिले के मापुसा शहर के पास एक नाइजीरियाई नागरिक ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।


 
 
पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि पर्रा गांव में रविवार को 2 नाइजीरियाई नागरिकों ने 39 वर्षीय एक महिला को पकड़ लिया।
 
प्रवक्ता के अनुसार दोनों नाइजीरियाई नागरिकों में से एक ने महिला को चाकू दिखाकर डराया और उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ कथित बलात्कार किया।
 
उसने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब सपा के पाले में चले गए चौधरी अजित सिंह