Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भतीजी ने किया प्रेम विवाह, दो भाइयों पर पंचायत ने ठोंका 34 लाख जुर्माना!

Advertiesment
हमें फॉलो करें भतीजी ने किया प्रेम विवाह, दो भाइयों पर पंचायत ने ठोंका 34 लाख जुर्माना!
, शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (19:55 IST)
जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में दो भाइयों ने आरोप लगाया कि एक सामुदायिक पंचायत ने उन पर 34 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया और जब उन्होंने जुर्माना राशि नहीं चुकाई तो उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया।
 
आरोप है कि पंचायत ने दोनो भाइयों पर पर जुर्माना उनके चचरे भाई की बेटी द्वारा कुछ समय पूर्व कथित प्रेम विवाह करने पर लगाया है। पंचायत सदस्यों का मानना है कि उन्होंने (दोनों भाइयों) प्रेम विवाह में मदद की है।
 
पुलिस ने बताया कि खंगार सिंह राजपुरोहित और उसके भाई ने सिवाना थाने में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सामुदायिक पंचायत ने प्रत्येक पर 17-17 लाख रुपए का जुर्माना लगाया और उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया जब वे राशि नहीं चुका पाए। 
 
सिवाना थानाधिकारी प्रेमाराम ने बताया कि 5 नामजद और 5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए बाड़मेर के जिलाधिकारी को 31 अगस्त तक तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग के अध्यक्ष जीके व्यास ने शुक्रवार को आदेश जारी किए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स पहली बार 55 हजार के पार, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड