वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ को सबसे पहले एक स्थानीय निवासी शेख हाजी के घर के पास नदी किनारे आराम करते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा कि बच्चों ने दूर से ही इसे देखकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।
अधिकारियों के अनुसार 2 वर्ष पूर्व पंजा के पास नेत्रवती नदी में 2 बड़े मगरमच्छ देखे गए थे। पिछले वर्ष भी यहां नेत्रवती नदी के किनारे एक बड़ा मगरमच्छ देखा गया था। उप्पिनंगडी की बाढ़ बचाव टीम के सदस्य और होम गार्ड कर्मी दिनेश बी. ने बताया कि कुछ दिन पहले जब नदी का जलस्तर कम था तो नेत्रावती नदी में काडाविनबागिलु के पास लगभग 10 ऊदबिलावों का एक झुंड भी देखा गया था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta