Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पन्ना टाइगर रिजर्व में आग

हमें फॉलो करें पन्ना टाइगर रिजर्व में आग

कीर्ति राजेश चौरसिया

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में आग लगने से जंगली जानवरों में भगदड़ मच गई है, वहीं असपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आग टेरिटोरियल फॉरेस्ट और टाइगर रिजर्व दोनों में लगी है। आग पन्ना शहर के नजदीक हाइवे के किनारे तक पहुंच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वन्य प्राणियों को भागते हुए देखा गया। इनमें बाघ भी शामिल हैं। आग से जंगल से सटे गांवों में भी दहशत का माहौल है साथ ही वन्य जीवों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। जंगल में लगी आग को बुझाने में वन अमला नाकाम हो रहा है।

पन्ना टाइगर रिजर्व में अनेक जंगली जानवर हैं। उनकी भी आग में झुलसने की खबर सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, 3 दिनों से जंगल में लगी आग को अभी तक वन अमला बुझाने में नाकामयाब रहा है। इससे वन्य जीव बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज से सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगी 20 लाख तक ग्रेच्युटी