Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाइजीरियाई लड़की को ऑटो से उतारकर बुरी तरह पीटा

Advertiesment
हमें फॉलो करें नाइजीरियाई लड़की को ऑटो से उतारकर बुरी तरह पीटा
ग्रेटर नोएडा , बुधवार, 29 मार्च 2017 (12:11 IST)
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कुछ लोगों ने ऑटो से जा रही एक नाइजीरियाई लड़की की बुरी तरह पिटाई कर दी। घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिनों में नाइजीरियाई मूल के लोगों पर हमले की यह दूसरी घटना है। 
 
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में 12वीं के छात्र की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों और नाइजीरियाई छात्रों के बीच हुई मारपीट के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
 
एनएसजी सोसाइटी निवासी 12वीं का छात्र मनीष खारी 23 मार्च की रात घर से लापता था। 24 मार्च को वह अपनी सोसाइटी के बाहर बेहोशी की हालत में मिला। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 मनीष के पिता किरण पाल ने अपनी शिकायत में पांच नाइजीरियाई छात्रों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मनीष को ड्रग्स देकर उसकी हत्या कर दी।
 
प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि स्ट्डी वीजा लेकर गेट्रर नोएडा में पढ़ने आए नाइजीरियाई छात्र मादक पदार्थों का कारोबार कर रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाइजीरियाई छात्रों के खिलाफ भारी रोष है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवसैनिकों ने गुड़गांव में बंद कराईं 500 मीट शॉप