Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

त्रिपुरा में पेट्रोल 300 रुपए लीटर

हमें फॉलो करें त्रिपुरा में पेट्रोल 300 रुपए लीटर
, शनिवार, 30 जुलाई 2016 (13:00 IST)
अगरतला। भारी बारिश के चलते त्रिपुरा अव्यवस्था का शिकार हो गया है। यहां जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। लोगों में बढ़े दामों को लेकर काफी गुस्सा है और वे सड़कों पर उतर आए हैं। 
एक जानकारी के मुताबिक त्रिपुरा में पेट्रोल 300 रुपए लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल के दाम लोगों से 150 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए भी लोगों को निर्धारित से ज्यादा कीमत चुकाना पड़ रही है। 15 जून की कीमतों के अनुसार राज्य में पेट्रोल की कीमत 60 रुपए 95 पैसे है।
 
बारिश के चलते असम-त्रिपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिसके चलते चीजें राज्य में नहीं पहुंच पा रही हैं। यह हाईवे पिछले दो माह से क्षतिग्रस्त है साथ ही लगातार बारिश के कारण मरम्मत कार्य भी नहीं हो पा रहा है। सामान से भरे वाहन यहां वहां फंसे हुए हैं। बड़ी हुई कीमतों के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को कई जगह प्रदर्शन किए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोगों की सेक्स लाइफ पर सरकार की नजर...