Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजस्थान में आज से 6,700 पेट्रोल पंप बंद, लोग परेशान

हमें फॉलो करें राजस्थान में आज से 6,700 पेट्रोल पंप बंद, लोग परेशान
, शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (12:47 IST)
Rajasthan Petrol Pump strike : राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वैट के मुद्दे को लेकर शुक्रवार सुबह से अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की, जिसके कारण राज्यभर में अधिकतर पेट्रोल पंप बंद हैं। एसोसिएशन का दावा है कि इस हड़ताल में लगभग 6,700 पेट्रोल पंप शामिल हो रहे हैं। बहरहाल, पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा संचालित पेट्रोल पंपों ने खुद को इससे अलग रखा है।
 
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल एवं डीजल पर वैट पड़ोसी राज्य पंजाब के समान करने की मांग को लेकर एसोसिएशन ने बुधवार एवं गुरुवार को सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया था, जिसके तहत इन दोनों दिनों में 10 बजे से शाम छह बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहे थे।
 
एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को सर्वसम्मति से एसोसिएशन ने शुक्रवार सुबह छह बजे से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय किया।
 
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे से राज्य के सभी पेट्रोल पंप न तो किसी प्रकार की बिक्री करेंगे और न ही डिपो से माल खरीदेंगे।
 
पेट्रोल पंपों के बंद रहने से आम लोगों को काफी परेशानी हुई। राजधानी जयपुर में खुले चुनिंदा पंप पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Anantnag Update : 3 दिन, 3 आतंकी, 3 हजार सैनिक, शहादत का बदला लेने पूरी ताकत से उतरी भारतीय सेना