Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गणेशोत्सव में भगवान गणेश के अनेक रूप (फोटो)

सुधीर शर्मा/ धर्मेन्द्र सांगले

हमें फॉलो करें गणेशोत्सव में भगवान गणेश के अनेक रूप (फोटो)
इन दिनों देशभर में गणेशोत्सव की धूम है। उत्सव समाज एकत्र करने का काम नहीं करते हैं, ‍बल्कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश भी देते हैं। मां अहिल्या की नगरी और मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में भी सैकड़ों जगह पंडालों में विघ्नविनाशक की प्रतिमा विराजित हैं।

पूरा शहर लंबोदर की आराधना में लीन है। गणेशोत्सव के आयोजकों ने इस वर्ष भी गजानंद को अलग-अलग रूपों में पेश किया है। इनके विविध रूप भक्तों का मन मोह लेते हैं। गणेश प्रतिमाओं के साथ ही सामा‍जिक संदेश देने की कोशिश भी की गई है। देखते हैं गणेशजी के विविध रूप।  इंदौर के मल्हारगंज में स्थापित गणेशजी की प्रतिमा, जिसमें अपने पिता भगवान शिव, माता पार्वती और भाई कार्तिकेय को नाव द्वारा नदी पार करवा रहे हैं।
अगले पन्ने पर, वृक्षों को बचाने का संदेश देते गणेशजी... 
webdunia
कई स्थानों पर पौधारोपण का संदेश देते गणेशजी की प्रतिमाएं भी हैं। इंदौर के साईं मित्र मंडल ने गजानंद की ऐसी ही प्रतिमा विराजित की है। 
सफाई का संदेश देते गणेशजी के वाहन...
webdunia

 उत्सव के साथ ही स्वच्छता का संदेश देते हुए झांकियां भी बनाई गई हैं। 
अगले पन्ने पर, बेटी के साथ सेल्फी लेते गणेशजी... 
 


webdunia
कहीं बेटी के साथ सेल्फी लेते गणेशजी की प्रतिमाएं भी विराजित हैं। इंदौर के पीर गली में बालाजी ग्रुप द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा।
अगले पन्ने पर, आंकड़े के पेड़ से प्रकटे गणेशजी...
 
webdunia
सिलावट पुरा में आंकड़े के पेड़ से प्रकटे गणेशजी की आराधना की जा रही है। यहां अनाजों द्वारा आकर्षक झांकी भी बनाई गई है।  
अगले पन्ने पर, हनुमानजी पर विराजे गणेशजी...
webdunia
न्यू नेताजी सुभाष मंडल ने गणेशजी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की है। 
अगले पन्ने पर, गणेशजी ने लिया रौद्र रूप... 
webdunia
इमली बाजार चौराहे पर‍ नंदी पर विराजित शिव स्वरूप भगवान गणेश। 
अगले पन्ने पर, एशिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा... 
webdunia
बड़ा गणपति भक्तों की आस्था का केंद्र है। इसे एशिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा माना जाता है।
अगले पन्ने पर, भस्मार्ती करते गणेशजी... 
webdunia
रामबाग चौराहा पर भस्मार्ती करते गणेशजी की आकर्षक प्रतिमा। 

अगले पन्ने पर, गणेशजी की आकर्षक प्रतिमा...
webdunia
भोई मोहल्ला की आकर्षक झांकी और गणेश प्रतिमा। 
webdunia
गणेशजी की आकर्षक प्रतिमा और झांकी। 
webdunia
कमल पर विराजे गणेशजी। भोई मोहल्ला में विराजित गणेशजी। 
webdunia
नूतन गणेश मंडल, जेल रोड ने एलिफेंटा की झांकी को प्रदर्शित किया है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi