Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूअर का बच्चा, शक्ल हाथी जैसी..!

Advertiesment
हमें फॉलो करें सूअर का बच्चा, शक्ल हाथी जैसी..!

कीर्ति राजेश चौरसिया

, शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (19:21 IST)
बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में एक मादा सूअर ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसके मुंह हाथी जैसा दिखाई दे रहा है। इस बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है। 
ललितपुर में आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मादा सूअर एक बच्चे को जन्म दिया है जो कि हाथी के बच्चे जैसा लग रहा है। यह घटना थाना बानपुर के ग्राम कैलगुवां की है।
 
इतना ही नहीं इस बच्चे का हुलिया पूरा का पूरा हाथी की तरह है। उसकी सूंड और पूछ को देखकर ऐसा लगता है कि यह सूअर नहीं हाथी का बच्चा है। जानकारी मिलने पर इस विचित्र जीव को देखने के लिए मजमा लग गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वर्ण भंडार में बड़ी गिरावट से घटा विदेशी मुद्रा भंडार