Publish Date: Sun, 11 Jun 2017 (09:54 IST)
Updated Date: Sun, 11 Jun 2017 (09:55 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश में मथुरा जिले के मकेरा इलाके में रविवार को एक कार नहर में गिर गई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। कार में तीर्थयात्री सवार थे।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य शुक्ला ने बताया कि वाहन में सवार लोग मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। वाहन मकेरा नहर में गिर गया। उन्होंने कहा कि 8 शवों को बाहर निकाल लिया गया है। शेष शवों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। (भाषा)