Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में जुहू तट पर जेलीफिश और टारबॉल बहकर आए, पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई में जुहू तट पर जेलीफिश और टारबॉल बहकर आए, पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट
, सोमवार, 25 जुलाई 2022 (15:48 IST)
मुंबई। मुंबई में कई टारबॉल और जेलीफिश के जुहू बीच पर बहकर आने के बाद लाइफगार्ड को लोगों को तट से दूर रखने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि रविवार को नीले रंग की जेलीफिश और कच्चे तेल का ठोस स्वरूप टारबॉल समुद्री तट पर दिखे। हर साल मानसून के मौसम में बड़ी संख्या में जेलीफिश तट पर बहकर आ जाती हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीले रंग की जेलीफिश और कच्चे तेल का ठोस स्वरूप टारबॉल रविवार को समुद्री तट पर दिखे। अधिकारी के मुताबिक, जेलीफिश का डंक दर्दनाक हो सकता है, इसलिए लाइफगार्ड को समुद्र तट पर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने और समुद्री जीवों व टारबॉल के संपर्क में आने से बचने के लिए सतर्क करने की सलाह दी गई है।

हर साल मानसून के मौसम में बड़ी संख्या में जेलीफिश तट पर बहकर आ जाती हैं। इससे पहले, समुद्र में डूबने की कुछ घटनाओं के बाद जुहू तट पर आगंतुकों को सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक ही आने की अनुमति दी गई थी। हालांकि अधिकारी ने बताया कि अब प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और रविवार को समुद्र तट पर भारी भीड़ रहती है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में मिला बी टेक स्‍टूडेंट का शव, पिता मैसेज को मिला... ‘गुस्ताख ए नबी की एक ही सजा’, मर्डर या सुसाइड