sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP में यहां रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्‌टी, फैसला आते ही सावन पर हो गई सियासत

Advertiesment
हमें फॉलो करें School Holiday

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 9 जुलाई 2025 (15:08 IST)
मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन में रविवार को स्‍कूल खुलेंगे और सोमवार को अवकाश रहेगा। यह फैसला पवित्र सावन महीने के चलते लिया गया है। लेकिन इस पर सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, उज्जैन जिला कलेक्टर द्वारा सावन के सभी सोमवारों पर स्कूलों की छुट्टी की घोषणा को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गए हैं। उज्जैन में सावन का महीना कुछ ज्यादा खास रहता है। वहीं कलेक्टर द्वारा सोमवार को स्कूलों की छुट्‌टी के ऐलान पर राजनीतिक पारा गर्मा गया है।

कांग्रेस ने जताया विरोध : उज्जैन जिला कलेक्टर द्वारा सावन के सभी सोमवारों पर स्कूलों की छुट्टी की घोषणा पर कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने कहा, "महाकाल की सवारी वर्षों से निकल रही है और हर धर्म, हर समाज के लोग उसका स्वागत भी करते हैं। कलेक्टर ऐसा बेतुका आदेश निकालकर केवल मुख्यमंत्री को खुश करना चाहते हैं। संविधान से देश चलेगा। कल दूसरे धर्म के लोग भी आवाज उठाएंगे तब क्या करेंगे? एक देश एक संविधान की बात करने वालों को सोचना चाहिए"

BJP: ये कांग्रेस चीन की है: वहीं कांग्रेस के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, "कांग्रेस केवल आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने में व्यस्त रहती है। इसके लोग विदेशी चमचागिरी में व्यस्त रहते हैं। पता नहीं ये कांग्रेस चीन की है या पाकिस्तान की है। कलेक्टर के पास अधिकार होता है कि वो जन आवश्यकता अनुसार शासकीय छुट्टी घोषित कर सकता है"
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, IMD का रेड अलर्ट, स्कूल कॉलेज बंद