Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कीर्ति आजाद की पत्नी बोलीं, भाजपा ने की नाइंसाफी

हमें फॉलो करें कीर्ति आजाद की पत्नी बोलीं, भाजपा ने की नाइंसाफी
नई दिल्ली , मंगलवार, 26 जुलाई 2016 (07:31 IST)
नई दिल्ली। निलंबित भाजपा नेता कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की तरह ही पार्टी ने उनके और उनके पति के साथ नाइंसाफी की। इस तरह की अटकलें है कि भाजपा की दिल्ली इकाई की प्रवक्ता और तीन बार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी पूनम आम आदमी पार्टी से जुड़ सकती हैं।
 
उन्होंने कहा कि सिद्धूजी जो कह रहे हैं, वह पूरी तरह सही है। पार्टी ने उनके साथ अन्याय किया। वह अमृतसर से कई बार जीत कर आए, देशभर में पार्टी के लिए प्रचार किया और पार्टी के दिल्ली प्रभारी थे। उसी तरह पार्टी ने मेरे और कीर्तिजी के साथ नाइंसाफी की। 
 
उनके आम आदमी पार्टी से जुड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने अगले कदम के बारे में बात करने के लिए अगले कुछ दिनों में संवाददाता सम्मेलन करेंगी। आजाद के परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक अपने निलंबन के बाद कीर्ति भी पार्टी में ‘असहज’ महसूस कर रहे हैं। 
 
वित्त मंत्री अरूण जेटली पर डीडीसीए के प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हमले के बाद कीर्ति को पार्टी ने निलंबित कर दिया था। यद्यपि इस बात की संभावना कम है कि वे पार्टी छोड़ेंगे क्योंकि इससे उनकी लोकसभा की सदस्यता चली जाएगी लेकिन उनकी पत्नी ऐसा कर सकती हैं। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुश्ती में जो हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण: सुशील