Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकप्रिय तमिल कॉमेडियन विवेक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकप्रिय तमिल कॉमेडियन विवेक का दिल का दौरा पड़ने से निधन
, शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (10:57 IST)
चेन्नई। लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का यहां शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका इलाज चल रहा था। एसआईएमएस अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. राजू शिवसामी ने एक बयान जारी कर बताया कि मशहूर कॉमेडियन विवेक का तड़के निधन हो गया।

 
उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 'ईसीएमओ' प्रणाली पर रखा गया था। अभिनेता को गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया था। अधिकारियों ने कहा था कि विवेक को हृदयाघात टीके के कारण नहीं हुआ था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में फेडएक्स कंपनी के परिसर में गोलीबारी, सिख समुदाय के 4 लोगों की मौत