Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पैसों के लिए पत्‍नी का Porn वीडियो बनाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Porn video wife
, शनिवार, 12 दिसंबर 2015 (17:07 IST)
चंद पैसों के लिए कोई इंसान कितना गिर सकता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हरियाणा के फरीदाबाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर बाजार में बेच दिया।
 
ये मामला एनआईटी इलाके का है, जहां एक महिला ने अपने पति पर उसका अश्लील वीडियो बनाने का महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है।
 
दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित महिला का विवाह मार्च 2014 में पर्वतीय कॉलोनी के एक युवक के साथ हुआ था। विवाह के दौरान मायके वालों ने काफी कुछ दिया था, लेकिन ससुराल वाले शुरू से ही खुश नहीं थे।
 
शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद पति पत्नी अलग घर में रहने लगे। बाद में आरोपी पति ने पूरे घर में कैमरे लगवा दिए और उसकी अश्लील फिल्म बनाना शुरू कर दी।
 
वहीं महिला ने चाचा ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi