Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पोर्न रैकेट मामले में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ी, ED ने दर्ज की FIR

Advertiesment
हमें फॉलो करें पोर्न रैकेट मामले में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ी, ED ने दर्ज की FIR
, गुरुवार, 19 मई 2022 (08:09 IST)
मुंबई। पोर्न रैकेट मामले में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें और बढ़ गई है। राज के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामला दर्ज किया है।
 
कुंद्रा के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट यानी FEMA के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी 2021 में 5 लोगों को लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी मॉडल्स और अभिनेताओं को फिल्मों-वेब सीरीज में काम दिलाने के बहाने झांसा देते थे और उनसे पोर्न फिल्में बनवाते थे। जिस ऐप पर ये पोर्न फिल्में जारी की जाती थी, वह राज कुंद्रा की कंपनी से संबंधित होने का आरोप है।
 
राज को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उस पर एक ऐप के जरिए अश्लील फिल्में शेयर करने का आरोप लगाया गया था। पिछले साल सितंबर में उसे जमानत मिल गई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट में हिंदू धार्मिक चिह्नों का जिक्र, प्रशासन ने नहीं किया सहयोग