Publish Date: Fri, 23 Apr 2021 (12:29 IST)
Updated Date: Fri, 23 Apr 2021 (12:33 IST)
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को उस समय एक बड़ी घटना टल गई जब सुरक्षा बलों ने एक शक्तिशाली विस्फोटक का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रोड ओपनिंग पार्टी को नियमित जांच के दौरान तहाब रोड पर सर्किल रोड के समीप विस्फोटक मिला।
इसके बाद समूचे इलाके की तत्काल घेराबंदी कर दी गई। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बिना किसी नुकसान के विस्फोटक को निष्क्रिय का दिया। उन्होंने कहा कि विस्फोटक का समय रहते पता नहीं लगता तो जान-माल को काफी नुकसान हो सकता था। (वार्ता) (फ़ाइल चित्र)