Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर!

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर!
, बुधवार, 22 मार्च 2017 (11:43 IST)
उत्तरप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर देश के इस सबसे पुराने राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं। 
 
हालांकि अभी प्रशांत ने कांग्रेस में शामिल होने का कोई  फैसला नहीं लिया है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह 15 दिनों के अंदर इस संबंध में कोई फैसला ले सकते हैं।
 
लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का चुनाव प्रबंधन कर प्रशांत किशोर चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश और लालू को चुनाव जीताकर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था। 
 
हालांकि यूपी चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रशांत किशोर के ढूंढकर लाने वाले को पांच लाख के इनाम की घोषणा की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगा पड़ा हंगामा, कांग्रेस-राकांपा के 19 विधायक निलंबित