Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लुटेरी दुल्हन ने लगाई लाखों की चपत (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Predatory bride
, बुधवार, 8 जून 2016 (20:24 IST)
कीर्ति राजेश चौरसिया
 
मध्यप्रदेश में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का गिरोह सक्रिय हो गया है। मामला नीमच का है, जहां एक व्यक्ति से शादी रचाने के बाद दुल्हन नौ-दो ग्यारह हो गई। मामला पुलिस में है। नीमच जिले के आंत्रीमाता में रहने वाले 34 वर्षीय दुलीचंद्र माली पिता रतनलाल ने पुलिस में शिकायत कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
 
खबरों के अनुसार आंत्रीमाता के रहने वाले दुलीचंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी पहली पत्नी का निधन होने दूसरी शादी करना चाहते थे। उन्हें लालू लाल सुथार ने विवाह करवाने की बात कही और इसके एवज में मुझे तीन हजार रुपए मांगे, जो मैंने दे दिए। 
 
लालूराम ने गोपाल कुमावत के माध्यम से एक पूजा नाम महिला से संपर्क किया है। पूजा नाम की महिला विवाह करने के लिए तैयार है और इसके लिए एक लाख रुपए की व्यवस्था करना पड़ेगी। इस पर वह राजी हो गया। लालूराम दुलीराम से 40 हजार रुपए एडवांस में ले गया।

लालूराम ने दुलीचन्द से 30 मार्च को महिला की शादी करवा दी। और बाकी 60 हजार रुपए लालूराम, गोपाल व एक नकाबपोश महिला को दे दिए। शादी के बाद महिला लाखों का माल लेकर फरार हो गई। लुटेरी दुल्हनों का गिरोह मध्यप्रदेश में काफी सक्रिय है। कुछ दिनों पूर्व ही मध्यप्रदेश बुंदेलखंड के छतरपुर जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जो एक रात की दुल्हन बनकर यह जिंदगीभर की पूंजी साफ कर जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये #‎sixwordstory क्या बला है?