Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया, आंधी-तूफान की आशंका

Advertiesment
हमें फॉलो करें Himachal Pradesh
, बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (23:00 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान की आशंका जाहिर की गई है। बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम कार्यालय ने लोगों को सतर्क करने के लिए चेतावनी जारी की है।
 
कार्यालय का कहना है कि इस मौसम स्थिति से क्षति की आशंका है। येलो चेतावनी सबसे कम खतरनाक स्तर की चेतावनी होती है। इससे यह संकेत मिला है कि अगले कुछ दिनों में खतरनाक मौसम स्थिति की संभावना है।
 
शिमला मौसम केंद्र ने 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बारिश की आशंका जाहिर की है लेकिन येलो अलर्ट सिर्फ 17 अप्रैल के लिए जारी किया गया है। राज्य के कई क्षेत्रों में आंधी, ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की आशंका है। इसी बीच राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid-19 बीमारी से ठीक हुए यूवेंटस के दो खिलाड़ी मातुइडी और रूगानी